
Vikas Dubey Encounter:कानपुर के एसएसपी दिनेश पी ने विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है। एसएसपी के मुताबिक गाड़ी पलटने के बाद विकास हथियार लेकर भाग रहा था।भागने की कोशिश के बीच पुलिस द्वारा एनकाउंटर में।मारे जाने की खबर सामने आ रही है। हलाकि अभी तक सिर्फ डॉक्टर्स द्वारा डेड डिक्लेअर किया गया है। अभी पूरी जानकारी सामने आना शेष है। अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है की यह घटना किस प्रकार हुई है।

कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे की कानपुर में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ हो गई। विकास दुबे को दो गोलियां लगीं, एक सीने पर तो दूसरी कमर में लगी। पुलिस का कहना है की उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया।
पांच लाख के इनामी विकास दुबे
पांच लाख के इनामी विकास दुबे को लेकर उज्जैन से कानपुर पुलिस लाइन आ रही एसटीएफ के काफिला का गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अन्य को रोक दिया गया। उस गाड़ी में विकास भी था। इसके बाद विकास ने भागने का प्रयास किया। उसने दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग की। इसके बाद एसटीएफ की फायरिंग में गंभीर रूप से घायल विकास ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार विकास ने पिस्टल छीनकर गोली चलाई थी। जिसके बाद उसके ऊपर फायर किया गया। पांच गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विकास ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसको बेहद गंभीर स्थिति में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़े-Study Survey:टीवी पर होगी शुरू पढ़ाई, घर-घर पहुंची सर्वे टीम
जहां डॉक्टरों ने विकास दुबे को मृत घोषित किया।कार हादसे में गाड़ी में मौजूद एसटीएफ के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। घायलों को हैलेट अस्पताल पहुंचाया गया है।पुलिस का दावा है कि एक एसटीएफ कर्मी की जांघ में गोली लगी है।