Uttar Pradesh got the best tableau award, the tableau was based on the theme 'One District One Product' and 'Kashi Vishwanath Dham'
National

उत्तर प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ झांकी का अवार्ड,झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद’ और ‘काशी विश्र्वनाथ धाम’ विषय पर थी आधारित

Khaskhabar/गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में इस बार उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद’ और ‘काशी विश्र्वनाथ धाम’ विषय पर आधारित थी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया था।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में इस बार उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ घोषित
Posted by khaskhabar

झांकी महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों पर आधारित थी

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दूसरा स्थान कर्नाटक की झांकी को मिला। इस झांकी में पारंपरिक हस्तशिल्प को दिखाया गया था। तीसरा स्थान मेघालय को मिला। यह झांकी महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों पर आधारित थी। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की श्रेणी में शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकियों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया है।

उड्डयन मंत्रालय की झांकी ‘उड़े देश का आम नागरिक’ विषय पर आधारित

शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की झांकी की थीम ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ थी, वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी ‘उड़े देश का आम नागरिक’ विषय पर आधारित थी।परेड में केंद्रीय मंत्रालयों-विभागों की नौ झांकियों ने भाग लिया था। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (सीपीडब्ल्यूडी) की झांकी को विशेष पुरस्कार श्रेणी के लिए चुना गया।

माई गोव प्लेटफार्म के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और लोकप्रिय पसंद

रक्षा मंत्रालय ने कहा, भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी को तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में चुना गया है। पहली बार, आम जनता को माई गोव प्लेटफार्म के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल और लोकप्रिय पसंद श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए वोट करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

यह भी पढ़े —केरल में नहीं थम रही कोविड की रफ्तार,एक दिन में 42 हजार नए मामले, जाने अन्य राज्यों का हाल

महाराष्ट्र को राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में वोट दिया

आनलाइन मतदान 25-31 जनवरी के बीच हुआ था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) तथा अन्य सहायक बलों के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में माईगाव पर अधिकतम मत प्राप्त हुए। लोकप्रिय पसंद श्रेणी में महाराष्ट्र को राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में वोट दिया गया। महाराष्ट्र की झांकी जैव विविधता पर आधारित थी। लोकप्रिय पसंद के अनुसार, भारतीय वायु सेना की मार्चिंग टुकड़ी को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया।

और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है|