UP Election Phase 5 Voting Live
National

पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रारंभ,सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने डाला वोट

Khaskhabar/UP Election Phase 5 Voting Live :उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने माक पोल से पहले ईवीएम को परखा, उसके बाद मतदाता को पोलिंग बूथ में प्रवेश मिला। इस चरण में मैदान में उतरे 693 प्रत्याशियों में 90 महिलाएं हैं।

Khaskhabar/UP Election Phase 5 Voting Live :उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रारंभ
SIDDARTH NATH-Posted by khaskhabar

मतदान के दौरान प्रयागराज में सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने पति से साथ मतदान किया

पांचवें चरण में 2.25 मतदाताओं में 1.20 करोड़ पुरुष, 1.05 करोड़ महिला और 1727 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) हैं।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पांचवें के मतदान के दौरान प्रयागराज में सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने भी अपने पति से साथ मतदान किया। भारतीय जनता पार्टी से सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने ब्वायज हाई स्कूल में बने मतदान केन्द्र में आठ बजे वोट डाला।

मतदाता भाजपा के विकास के कार्य के साथ जाएगा

बेटे को लखनऊ के कैंट क्षेत्र से भाजपा का टिकट दिलाने के प्रयास के मामले में काफी चर्चित रीता बहुगुणा जोशी ने मतदान के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार हमारी ही बनेगी। हम इस बार 300 से अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे हैं। हमको भरोसा है कि पांचवें चरण में 70 प्रतिशत होगा। हमको भरोसा है कि मतदाता भाजपा के विकास के कार्य के साथ जाएगा। इसी कारण हमको बड़ी जीत मिलेगी और भाजपा 300 से अधिक सीट जीतकर एक बार फिर सरकार बनाएगी।

ईवीएम में खराबी होने के कारण मतदान प्रभावित हुआ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण के मतदान में पहले घंटे के मतदान के दौरान ही कई जगह पर ईवीएम में खराबी होने के कारण मतदान प्रभावित हुआ है। बहराइच के काजीपुरा मतदान केन्द्र की ईवीएम खराब हो गई। इसी तरह से अमेठी के गौरीगंज के बूथ नंबर 62, 26,136 पर, सिराथू विधानसभा में बूथ नंबर 378,333,358, 910 तथा गोंडा के कर्नलगंज के सकतपुर में ईवीएम खराब हो गई है।

लाइन में लगे मतदाताओं में भारी नाराजगी

अयोध्या के गंजा में बूथ संख्या 261 पर ईवीएम खराब होने से लाइन में लगे लोग परेशान हैं जबकि चित्रकूट में चित्रकूट इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 401 पर ईवीएम मशीन खराब होने से सुबह से मतदान नहीं हो सका। जिससे लाइन में लगे मतदाताओं में भारी नाराजगी है।योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा प्रयागराज में इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह ने मतदान के लिए अपने निर्धारित समय से पहले ही प्रयागराज के इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के सिविल लाइंस में ज्वाला देवी इंटर कालेज के कमरा नम्बर पांच में जाकर परिवार के साथ अपना वोट डाला।

भाजपा इस बार भी चुनाव में 300 का आंकड़ा पार करेगी

इससे पहले उन्होंने घर के पास ही मंदिर में जाकर पत्नी तथा बच्चों के साथ पूजा-अर्चना भी की। मतदान के बाद सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में आज पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है। भाजपा ने हर चरण में अच्छा प्रदर्शन किया है और इस चरण में भी 61 में से 50 के ऊपर सीट जीतेगी। भाजपा इस बार भी चुनाव में 300 का आंकड़ा पार करेगी।प्रदेश में सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाले प्रयागराज समेत प्रतापगढ़ तथा कौशांबी में रविवार को करीब 83 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 18 वी विधानसभा के लिए अपने सरताज चुन रहे हैं। सात बजे से ही मतदान का क्रम उत्साह के साथ शुरू हो गया।

कुल 22 सीटों का फैसला पांचवें चरण के मतदान में होना है

प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटों के लिए 169 उम्मीदवार हैं जबकि प्रतापगढ़ में सात सीटों के लिए 90 प्रत्याशी। कौशांबी में प्रत्याशियों की संख्या 41 है और यहां तीन विधानसभा सीटें हैं। साढ़े चार हजार से ज्यादा मतदेय स्थल पर बूथों की संख्या नौ हजार से ज्यादा है। कुल 22 सीटों का फैसला पांचवें चरण के मतदान में होना है। उल्लेखनीय प्रत्याशियों में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( सिराथू -कौशांबी) कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ( इलाहाबाद शहर पश्चिमी) नंद गोपाल नंदी ( इलाहाबाद शहर दक्षिण) रघुराज प्रताप सिंह (कुंडा प्रतापगढ़) तथा राजेंद्र सिंह मोती सिंह (पट्टी प्रतापगढ़) शामिल हैं।

यह भी पढ़े —भीषण लडाई के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात

पांचवें चरण के लिए 14,030 मतदान केंद्रों पर 25,995 मतदेय स्थल बनाए गए

इसके अलावा कुछ पूर्व मंत्रियों की किस्मत का भी फैसला होगा। इनमें कौशांबी के मंझनपुर से इंद्रजीत सरोज तथा प्रयागराज की प्रतापपुर विधानसभा सीट से राकेश धर त्रिपाठी व उज्जवल रमण सिंह (करछना) शामिल हैं। पांचवें चरण के लिए 14,030 मतदान केंद्रों पर 25,995 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 560 आदर्श मतदान केंद्र हैं, जबकि 171 महिला कर्मी मतदेय स्थल बनाए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक प्रबंध और सुरक्षा व्यवस्था की है। मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर गाइड भी वितरित की गई हैं। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम छह बजे उपस्थित रहेंगे, वह सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है|