Khaskhabar/देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। ओमिक्रोन के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं। सक्रिय मामले बढ़कर पौने दो लाख के करीब हो गए हैं।

महाराष्ट्र में आज 18,466 नए मामले मिले और 20 लोगों मौत हो
ओमिक्रोन के मामले भी लगभग दो हजार हो गए हैं। इस बीच आज महाराष्ट्र में 18 हजार से ज्यादा और दिल्ली में लगभग साढ़े पांच हजार मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में आज 18,466 नए मामले मिले और 20 लोगों मौत हो गई। यहां कुल सक्रिय मामले 66,308 हैं। ओमिक्रोन के मामले की संख्या 653 तक पहुंची।
शहर में कुल सक्रिय मामले 47,476
इनमें से 259 को छुट्टी दे दी गई। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,860 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। शहर में कुल सक्रिय मामले 47,476 हैं। पुणे में आज 1,104 कोविड मामले सामने आए।दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,481 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की मृत्यु हुई। कुल सक्रिय मामले 14,889 हैं और पाजिटिविटी रेट 8.37% है।
24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 992 नए मामले सामने आए
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 3,173 है अब तक कुल 16,88,007 रिकवरी हुई है।पश्चिम बंगाल में आज कोरोना को 9,073 नए मामले सामने आए। 3,768 मरीज ठीक हुए और 16 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले 25,475 हैं।
आज 2,479 नए मामले आए औऱ 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,479 नए तीसरी सामने आए हैं। इस दौरान 288 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 13,532 हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डा के. सुधाकर ने कहा कि राज्य में कोविड प़ॉजिटिविटी दर 2.59% है। आज 2,479 नए मामले आए औऱ 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। आज ओमिक्रोन का कोई नया मामला नहीं आया, अब तक 77 ओमिक्रोन मामले दर्ज़ हुए हैं।
कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3.49 करोड़ को तीसरी पार कर गया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक 37,379 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3.49 करोड़ को पार कर गया है। इस दौरान 124 और लोगों की जान भी गई है और मृतकों की संख्या भी 4.82 लाख हो गई है। सक्रिय मामलों में 26,248 की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 1,71,830 हो गए हैं, जो कुल मामलों का 0.49 प्रतिशत है।
यह भी पढ़े —तेलंगाना के सभी स्कूल–कॉलेज ,सभी शैक्षणिक संस्थानों को 16 जनवरी तक के लिए बंद
86.06 करोड़ पहली और 61.60 करोड़ दूसरी डोज लगाई गई
कोविन पोर्टल के शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 147.66 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 87.50 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी थीं, जिसमें आधी से ज्यादा किशोरों को लगाई गईं। 86.06 करोड़ पहली और 61.60 करोड़ दूसरी डोज लगाई गई हैं।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है|