National

Tejashwi Yadav Birthday: बिहार के उपमुख्यमंत्री बनते ही 42 हजार लड़कियों ने भेजे थे शादी के प्रस्ताव

Khaskhabar/Tejashwi Yadav Birthday:सोमवार को तेजस्वी यादव 31 साल के हो जाएंगे। एग्जिट पोल नतीजों के अनुसार तेजस्वी बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं। लेकिन एग्जैक्ट नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। तेजस्वी के बर्थडे के अगले दिन बिहार चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इससे पहले तेजस्वी ने चेतावनी जारी की है कि परिणाम कुछ भी आए लेकिन आपा नहीं खोना है। वहीं, 31 साल के तेजस्वी से उनकी शादी को लेकर भी सवाल पूछा जाता है। लेकिन वह गोल-गोल जवाब देकर बचते रहे हैं।

Khaskhabar/Tejashwi Yadav Birthday:सोमवार को तेजस्वी यादव 31 साल
Posted by khaskhabar

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 9 नवंबर को जन्मदिन है। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव 9 नवंबर को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेजस्वी यादव के जन्मदिन के एक दिन बाद बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के नतीजे आने हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक तेजस्वी यादव बिहार के अगले सीएम हो सकते हैं। तेजस्वी यादव ने खुद को एक राजनेता के रूप में स्थापित किया है। लेकिन राजनीति से इतर वह हमेशा अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

जब ड्रीम बॉय बने तेजस्वी यादव

Khaskhabar/Tejashwi Yadav Birthday:सोमवार को तेजस्वी यादव 31 साल
Posted by khaskhabar

अक्सर उनसे शादी के सवाल पूछ जाते हैं, लेकिन वो इसका जवाब वो गोल-मटोल देकर बच जाते हैं। लेकिन तेजस्वी को एक 42 हजार से ज्यादा लड़कियों के शादी के प्रपोजल आए थे।शिकायत के बजाए 42 हजार लड़कियों ने भेजे शादी के प्रस्ताव नीतीश सरकार में तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ पथ निर्माण मंत्री भी थे। बिहार की पुरानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक साल 2016 के अक्टूबर महीने में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए तेजस्वी यादव ने जनता से सुझाव मांगे थे। वह सड़क निर्माण की शिकायतों के लिए जनता से सीधे संवाद करना चाहते थे।

42,000 शादी के प्रस्ताव आए

जिसके लिए उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। लेकिन उस वक्त लोगों को देखकर ये बहुत हैरानी हुई थी कि उस नंबर पर शिकायतों से ज्यादा शादी का प्रस्ताव आए थे। असल में लड़कियों को लगा कि यह तेजस्वी यादव का पर्सनल नंबर है। लेकिन यह नंबर उनके ऑफिस का था। रिपोर्ट के मुताबिक इस नंबर पर 13 प्रतिशत शिकायत ही सड़कों से संबंधित आई थी। बाकी में लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव भेजे थे। कुल 42 हजार लड़कियों ने शादी के लिए मैसेज किया था।

यह भी पढ़े—राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब:प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

Tejashwi Yadav Birthday:अधिकारी हो गए थे परेशान

अधिकारी भी हो गए थे परेशान शादी के आ रहे मैसेज से उस वक्त पथ निर्माण विभाग के अधिकारी परेशान हो गए थे। वो जब भी किसी मैसेज को सड़कों की परेशानी को ध्यान में रखकर खोलते चो उन्हें शादी का प्रस्ताव दिखता। उस वक्त तेजस्वी यादव ने उसपर प्रतिक्रिया देते हुए यह भी कहा था, अच्छा है मैं सिंगल हूं…वरना घर में इस बात पर बवाल हो जाता।

और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है |