Khaskhabar/बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर में चार मंजिला लाज की छत से गुरुवार की शाम एक विक्षिप्त छात्र ने दो किशोरियों को नीचे फेंक दिया। इनमें से 13 वर्षीया सलोनी की मौके पर ही मौत हो गई, छोटी बहन 10 वर्षीया सोनाली को लोगों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है। आक्रोशित लोगों ने थाना पर जमकर पथराव किया। इसमें थानाध्यक्ष सनोबर खान और दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए।

आरोपित युवक विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
लोगों ने दो आटो को भी आग के हवाले कर दिया है। हंगामा के कारण कारोबारी दुकानें बंद कर लिए हैं। आरोपित युवक विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दरभंगा निवासी युवक 2012 से ही संतरा के थोक कारोबारी नंद लाल के लाज में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपित विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। लाज संचालक व स्वजन के इस संबंधित संपर्क किया जा रहा है।
आक्रोशित लोगों ने बहादुरपुर थाना घेरा, दो आटो में लगाई आग
- आरोपित बताया जा रहा विक्षिप्त, आक्रोशित लोगों ने बहादुरपुर थाना घेरा, दो आटो में लगाई आग
- पथराव में थानाध्यक्ष और दो पुलिस कर्मी घायल, आरोपित को किया गया गिरफ्तार
- 13 वर्षीया सलोनी की मौत, दस वर्षीया सोनाली पीएमसीएच में जिंदगी-मौत से जूझ रही
- आरोपित विवेक कुमार दरभंगा का है रहने वाला, पटना में रहकर करता है प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
यह भी पढ़े —पाकिस्तानी के बलूचिस्तान में सैन्य ठिकानों पर हमला, जवाबी कार्रवाई में 15 आतंकी ढेर
कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी
संदलपुर में घटना के बाद से तनाव की स्थिति बन गई। लोगों की पिटाई से आरोपित युवक विवेक कुमार भी जख्मी हो गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी। घटनास्थल पर डीएसपी, एसडीओ समेत कई अधिकारी पहुंचे। इनका कहना है कि आरोपित विवेक ने लाज मालिक की दो बेटियों को छत से क्यों फेंका? इसका सही जवाब अभी नहीं मिल सका है। छात्र बहुत इलाका होने के कारण पुलिस एहतियात बरत रही है। जिला व पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी लोगों को शांत कराने में जुटे हैं।