Khaskhabar/साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण दस जून को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के पंद्रह दिन बाद यानी 10 जून को अमावस्या पर यह ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल का भी कोई महत्व नही है। यह सूर्य ग्रहण केवल खगोलीय नजरिये से खास रहेगा।

भारत में ग्रहण नही दिखने की वजह से सूतक काल भी मान्य नही
इस साल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। दस जून के बाद दूसरा सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण ग्रहण होगा। जो सूर्य ग्रहण चार दिसंबर को लगेगा उसका असर भी भारत में दिखाई नही देगा लेकिन अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अटलांटिका में इसका असर दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण नही दिखने की वजह से सूतक काल भी मान्य नही होगा। पिछले साल भी ऐसी स्थिति बनी थी जब पंद्रह दिनों में दो ग्रहण लगे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, 10 जून को दोपहर एक बजकर 42 मिनट से सूूर्य ग्रहण लगेगा जोकि शाम 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा। यह एशिया, यूरोप, उत्तरी कनाडा, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड और रूस में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नही देगा।
2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगा
बता दें कि साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगा था। यह ग्रहण दोपहर दो बजकर 17 मिनट से शुरू हुआ था जो शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म हुआ था। इस ग्रहण का असर भी भारत में नही दिखाई दिया था। साल का पहला चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया था।
यह भी पढ़े – भारत ने 6 हाई-टेक पनडुब्बी निर्माण के लिए ₹43,000 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी
नवंबर में लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगेगा। इसे उपछाया ग्रहण माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण का आंशिक असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। बता दें कि जब धरती पूरी तरह से चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है तो इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है|