भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के मिक्स्ड डबल्स के खिताबी मुकाबले में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। सानिया अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम मैच खेलीं। इस भारतीय जोड़ी को ब्राजील की Stefani और Matos की जोड़ी ने हराया।

भारत को हार का सामना करना पड़ा
सानिया-बोपन्ना को पहले सेट में निराशा हाथ लगी है। शुरू में अच्छा खेल दिखाने के बाद ब्राजील की जोड़ी भारी पड़ गई और इस सेट को 6-7 से गंवा दिया। 54 मिनट तक चला यह सेट इस टाई ब्रेक क पहुंच गया था जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा।
सानिया मिर्जा ग्रैंज स्लैम करियर को आखिरी सलाम
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ब्राजील की Luisa Stefani और Rafael Matos के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मैदान में उतर चुकी है। दोनों जोड़ी के बीच खिताबी मुकाबला जारी है। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा ग्रैंज स्लैम करियर को आखिरी सलाम देने मैदान में उतरी हैं।
सानिया मिर्जा को भारतीय महिला टेनिस की सबसे बड़ी स्टार कहा जाता है
सानिया मिर्जा ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। इस शादी को लेकर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। खैर, इस कपल को एक बेटा है, जिसका नाम इजहान है। सानिया मिर्जा को भारतीय महिला टेनिस की सबसे बड़ी स्टार कहा जाता है। उनके आने के बाद से काफी बदलाव आया। इससे पहले उनके कद की कोई महिला खिलाड़ी नहीं थी। सानिया ने देश के लिए एशियाई खेलों से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक में मेडल जीते।
यह भी पढ़े —दिल्ली सहित कई राज्यों में इस हफ्ते जारी रहेगी बारिश, शीतलहर के बाद ओले गिरने का खतरा
यूएई में चैंपियनशिप खेलकर टेनिस को अलविदा कहेंगी
सानिया 2022 में ही संन्यास लेना चाहती थीं, लेकिन चोट की वजह से आखिरी में यूएस ओपन नहीं खेल सकी थीं। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि यूएई में चैंपियनशिप खेलकर टेनिस को अलविदा कहेंगी। टूर्नामेंट से पहले ही सानिया मिर्जा ने बता दिया था कि यह उनके टेनिस करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम होगा। 36 वर्ष की सानिया ने अपने बेटे के समय ब्रेक लिया था और फिर उसके बाद वापसी की थी।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है|