Ramadan 2023: भारत के कई हिस्सों में बुधवार (22 मार्च) को रमजान का चांद देखने की कोशिश की गई लेकिन वह नजर नहीं आया. प्रमुख मुस्लिम संस्थाओं की ओर से घोषणा की गई है कि अब 24 मार्च से रोजा रखा जाएगा.

लखनऊ के फरंगी महल की मरकजी चांद कमेटी ने जानकारी दी
इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र माने जाने वाले महीने रमजान का चांद बुधवार (22 मार्च) को भारत में नजर नहीं आया. अब जुमे को पहला रोजा होगा. जुमा 24 मार्च को है. लखनऊ के फरंगी महल की मरकजी चांद कमेटी ने जानकारी दी है कि बुधवार को चांद नजर नहीं आया है, इसलिए पहली रमजानुल मुबारक 24 मार्च 2023 को होगी. इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि 22 मार्च को चांद दिखने पर 23 को पहला रोजा रखा जाएगा.
रमजान का पवित्र महीना आधिकारिक तौर पर शुक्रवार (जुमा ) से शुरू होगा
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से ट्वीट किया गया, ”इमारत-ए-शरिया हिंद द्वारा घोषणा की गयी है कि रमजान का पहला दिन शुक्रवार 24 मार्च, 2023 से शुरू होगा. भारत में बुधवार शाम को रमजान का चांद नहीं देखा गया, इसलिए रमजान का पवित्र महीना आधिकारिक तौर पर शुक्रवार (जुमा ) से शुरू होगा.”
यह भी पढ़े —अमृतपाल सिंह अभी भी फरार, पंजाब में 20 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं बंद
24 मार्च से ही रोजा रखा जाएगा
मुंबई की मरकजी रूयते हिलाल कमेटी मस्जिद-ए-जामा की ओर से भी एलान किया गया है कि 24 मार्च से ही रोजा रखा जाएगा.
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है|