KhasKhabar|बिहार से सांसद और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को सोमवार की दोपहर को दिल्ली के जाने माने फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया है। कोरोना महामारी के बीच केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की तबियत ख़राब होने के चलते उन्हें फॉलो उप टेस्ट्स के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल काफी प्रसिद्ध अस्पताल है, यहां दिल से जुड़ी बीमारियों को ठीक किया जाता है। उन्हें पहले से ही दिल की बीमारी है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। फिलहाल मिल रही सूचना के अनुसार डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत ठीक है। साल 2017 में वो हार्ट का इलाज कराने के लिए लदंन गए थे।
आपको बता दे बीते कुछ दिनों में छह मंत्री कोरोना पोस्टिव पाए जा चुके है। जिसमे सबसे पहले भाजपा के स्पोक्सपर्सन संबित पत्रा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वही हलाकि देश के गृह मंत्री अमित शाह भी इस बीमारी की चपेट में आ चुके है। हालांकि सभी ने कोरोना को मात दे कर ठीक हो चुके है।
इधर आपको बता दे की बिहार में राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) फिलहाल में जदयू (जनता दल युनाइटेड) और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ रहे हैं। फिलहाल बिहार में चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपने-अपने वोट बैंक को फिर से खंगाल रही रही है। इधर बिहार में चुनाव की आहट के बीच वहां कोरोना और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

इसी बीच वहां सहयोगी पार्टियों को एकजुट रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह साफ कर दिया कि बिहार में आगामी चुनाव तीनों पार्टिंयां (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) मिलकर ही लड़ेंगी। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। रामविलास पासवान अभी लोजपा के संरक्षक की भूमिका में हैं। वही उनके पुत्र चिराग पासवान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar
फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है|