President expressed grief over the death of Mulayam Singh, breathed his last in Medanta Hospital
National

मुलायम सिंह के निधन पर राष्ट्रपति ने जताया दुख,मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुलायाम सिंह ने सोमवार सुबह 8:15 मिनट पर अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए अखिलेश यादव ने कहा ‘मेरे आदरणीय पिताजी और सबके नेता जी नहीं रहे।’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मुलायाम सिंह ने सोमवार सुबह 8:15 मिनट पर अंतिम सांस

पिछले कई दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Passes Away) का सोमवार सुबह निधन हो गया।

विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया

वह 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, 2 अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे। पीएम मोदी ने मुलायम सिंह से जुड़ी कई यादें ट्विटर पर साझा की हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉक्टर लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। आपातकाल में उन्होंने लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के लिए बुलंद आवाज उठाई। वह सदैव जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है।

यह भी पढ़े —कानपुर देहात में भारी बारिश का अलर्ट,10 अक्‍टूबर को जिले में बंद रहेंगे विद्यालय

साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरतीपुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन व समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं!

और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है
|