Khaskhabar/Nobel Prize 2020:स्वीडन की रॉयल विज्ञान अकादमी ने इस साल के लिए भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (#NobelPrize in Physics) रोजर पेनरोस, राइनहार्ड गेनजेल और आंद्रे गेज को दिया जाएगा। तीनों वैज्ञानिकों की खोज अंतरिक्ष में मौजूद ब्लैक होल से जुड़ी है।

राइनहार्ड गेंजल और आंद्रेया गेज को भी नोबेल पुरस्कार
राइनहार्ड गेंजल और आंद्रेया गेज को हमारी आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद एक अदृश्य लेकिन बेहद शक्तिशाली ऑब्जेक्ट यानी ब्लैकहोल की खोज के लिए सम्मानित किया जाएगा। राइनहार्ड गेंजल जर्मनी में पैदा हुए और माक्स प्लांक इंस्टीट्यूट के निदेशक हैं। आंद्रेया गेज अमेरिका से हैं और लॉस एंजेल्स के कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।
अंतरिक्ष आधारित शोध के लिए मिला पुरस्कार
यूके में पैदा हुए और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले रोजर पेनरोस (Roger Penrose) ने पता लगाया है कि ब्लैक होल के निर्माण को सापेक्षता के सिद्धांत पर समझा जा सकता है। यह सिद्धांत अल्बर्ट आईंस्टाइन (Albert Einstein) ने दिया था। रोजर का जन्म 1931 में ब्रिटेन में हुआ था।
यह भी पढ़े—Neha Kakkar:अक्टूबर में शादी कर सकती हैं नेहा कक्कड़? जानिए कौन है मिस्ट्री मैन
Nobel Prize 2020:संयुक्त रूप से दिया गया पुरस्कार
भौतिकी में नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया। रॉयल स्वीडिश विज्ञान अकादमी (The Royal Swedish Academy of Sciences) ने साल 2020 के लिए भौतिकी का नोबेल संयुक्त रूप से दिया। इसके तहत आधी पुरस्कार राशि रोजर पेनरोस को मिलेगी, तो बाकी की आधी पुरस्कार राशि राइनहार्ड गेंजेल (Reinhard Genzel) और आंद्रिया गेज (Andrea Ghez) को दी जाएगी।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है |