Khaskhabar/Nishikant Kamat Hospitalised:’दृश्यम’ फेम फिल्म डायरेक्टर निशिकांत कामत की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि उन्हें लंबे समय से Liver Cirrhosis की समस्या थी जो एक बार फिर बढ़ गई है।मराठी फिल्म ‘डोंबिवली फास्ट’ से फिल्मी डेब्यू करने वाले कामत ने 2008 में बॉलिवुड में एंट्री की और साल 2006 में हुए मुंबई बम विस्फोट पर बेस्ड फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’ बनाई।

रिपोर्ट्स की मानें तो निशिकांत को हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में ऐडमिट कराया गया है जहां उनकी कंडिशन क्रिटिकल है।
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर
एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। फिल्म दृश्यम, मदारी और मुंबई मेरी जान सहित कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके है।आपको बता दे निर्माता-निर्देशक के अलावा वह मराठी और बॉलीवुड फिल्मों अभिनय भी कर चुके हैं। उन्होने कई फिल्मों में अभिनय किया है। निशिकांत कामत ने बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। उनके निर्देशन की पहली फिल्म डोंबिवली फास्ट थी। निशिकांत कामत की यह फिल्म साल 2005 में आई थी जोकि उस साल मराठी फिल्मों से सबसे हिट साबित हुई थी।

हलाकि निशिकांत कामत को असली पहचान अजय देवगन की फिल्म दृश्यम से मिली थी। यह फिल्म साल 2015 में आई थी। फिल्म दृश्यम का निर्देशन निशिकांत कामत ने ही किया था जिसने हाल ही में अपने पांच साल पूरे किए हैं। निशिकांत कामत ने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में निगेटिन किरदार करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा उन्होंने और भी कई फिल्मों में अभिनय किया था और दर्शकों के दिलों को जीता।
आने वाले प्रॉजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास ‘दरबदर’ नाम की एक फिल्म है जिसके 2022 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Nishikant Kamat Hospitalised:इन फिल्मों में की ऐक्टिंग
डायरेक्शन के अलावा निशिकांत ने कुछ फिल्मों में ऐक्टिंग भी की है। उन्होंने फिल्म ‘भावेश जोशी’ में काम किया। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम स्टारर ‘रॉकी हैंडसम’ में नेगेटिव रोल में नजर आए थे।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar
फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है|