Khaskhabar/Mumbai Power Grid fail:देश की आर्थिक राजधानी यानी मुंबई (Mumbai) की रफ्तार सोमवार को थम सी गई है। सोमवार को शहर में बिजली आपूर्ति की पावर ग्रिड फेल (Mumbai Power Grid Fail) हो गई है। इससे शहर में बत्ती गुल हो गई है। साथ ही लोकल ट्रेनें भी रुक गई हैं। मुंबई के अलावा ठाणे के भी कुछ इलाकों की बिजली गुल हो गई है। वहीं बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने जानकारी दी है कि टाटा की बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मुंबई में बिजली ग्रिड फेल हुई है।

लोकल की तीनों लाइन पर ट्रेनें रुकीं
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गंभीर बिजली संकट खड़ा हो गया है. ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई के कई इलाकों में बिजली गुल हो गयी है। बिजली गुल होने का असर लोकल ट्रेन सेवा पर भी पड़ा है। तीनों लाइनों पर लोकल सेवा बंद कर दी गई है। मुंबई के कई इलाकों में गोरेगाँव, अंधेरी, सयान, प्रभादेवी और ठाणे के भी कई इलाको में बिजली बंद है।जानकारी के मुताबिक 50-60% मुंबई में बिजली नहीं है।
अचानक बिजली बंद होने से मुंबई में अफरातफरी जैसे हालात बन गए हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं। लोकल रेल सेवा के सभी सिग्नल भी बंद पड़ गए हैं। जो ट्रेन जहां थी, वहीं पर खड़ी है। यात्रियों सही जानकारी ना मिलने से बैचेनी हो रही है। बिना पॉवर बैकअप वाले अस्पतालों में भी स्थिति चिंताजनक हो गयी है।
यह भी पढ़े—कर्नाटक:34 छात्र और कुछ शिक्षक कोविड-19 से संक्रमित,स्कूली एक्टिविटी तीन हफ्ते के लिए बंद
ट्रेन सेवा प्रभावित, पटरी पर चलते दिखे लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, पावर ग्रिड फेल होने की वजह से वेस्टर्न लाइन की रेलवे भी प्रभावित हुई है। खास तौर पर चर्चगेट से वसई तक ट्रेन सेवा बंद है लेकिन वसई-विरार इलाके में बिजली की सुविधा होने की वजह से वसई से बोरीवली के बीच में कुछ ट्रेनें चलाई जा रही है। ट्रेन सेवा अचानक बंद होने की वजह से लोग पटरी के रास्ते वापस आने को मजबूर हुए। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर ट्रेनें खड़ी देखी गईं। लोगों ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से वहां फंसे हुए हैं।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है |