Modinagar Fire Incident :Ghaziabad,मोदीनगर के बखरवा गांव में रविवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया जब पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। आग कैसे लगी फिलहाल इस बात का पता नहीं लग पाया है मगर देखते ही देखते आग ने काफी भयावह रूप धारण कर लिय। फिलहाल मिल में अंदर 20 लोगों के फंसे होने की सूचना है। मिल रही सूचना के अनुसार 7 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है।यूपी के सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख जताया है।मौके पर आइजी पहुंच गए हैं।
पता चला है की यह फैक्ट्री में जन्मदिन की पार्टी में इस्तेमाल होने वाली फुलझड़ी बनाई जाती थी। इसके साथ ही यह भी पता चला कि मालिक आसपास के घरों में कच्चा माल भिजवा कर पटाखे बनवाता था।काम करने वालों में ज्यादतर महिलाएं थी।स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए अंदर से 10 लोगों को निकाला है।फिलहाल पुलिस एवं प्रशासन मरने वालों की शिनाख्त करने और राहत बचाव काम में लगा है।

फैक्ट्री में आग लगते ही लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिग्रेड टीम को दी। इसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम के साथ अंदर फंसे लोगों को बचाने में जुट गए।मृतकों की संख्या बढ़ते ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लोग गुस्से में प्रदर्शन कर रहे हैं। डीएम, एसपी और विधायक सहित मौजूद सभी अधिकारियों को घेर रखा है|
यह भी पढ़े –Chandra Grahan July 5 : 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल और ग्रहण समय
मौके पर भीड़ जमा
मौत की खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल भी मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेर लिया है। यहां पर लोग हंगामा मचा रहे हैं। हालात धीरे-धीरे बेकाबू हो रहे हैं।वही पुलिस प्रशासन की तरफ से हालात को काबू करने की कोसिश जारी है।इधर लोगों से मिली ताजा जानकारी के हिसाब से यह फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। हालांकि, इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है।