शहर में एक बार फिर चलते वाहन में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इससे पहले एक महिला से आरोपितों ने चलती बस में दुष्कर्म किया था। चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म की घटना के सामने आते ही शहर में सनसनी फैल गई। छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपित गौरक्षा सेवा समिति का महानगर अध्यक्ष बता रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कार समेत पुलिस ने दबोचा
जिले में दुष्कर्म की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। आरोपित ने कक्षा 11 की छात्रा को झांसे में लेकर स्कूटी बागपत रोड स्थित कैफे पर खड़ी कराई। उसके बाद चलती कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत गंभीर होने पर केएमसी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित पुलकित सैनी निवासी प्रेमपुरी रेलवे रोड को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है, आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिवार के लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़े— Kangana Ranaut के खिलाफ Bandra Court ने दिए FIR के आदेश,धार्मिक भावनाएं भड़काने का है आरोप
खुद को बता रहा गौरक्षा समिति का महानगर अध्यक्ष
दुष्कर्म का आरोपित खुद को गौरक्षा समिति का महानगर अध्यक्ष बता रहा है, जबकि पुलिस का इस मामले में कहना है कि आरोपित का किसी संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। इसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा पर उठे सवाल
शहर में ऐसी दूसरी वारदात सामने आने के बाद से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की चिंता बनी हुई है। महिलाएं इस घटना से डरी-सहमी महसूस कर रही हैं। वहीं मेरठ की पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
दो महीने में दूसरी बड़ी वारदात
चलती बस में दुष्कर्म को दो महीने भी नहीं हुए थे कि आज एक और दुष्कर्म की घटना सामने आ गई। बता दें कि 25 सितंबर की रात को महिला से मेरठ में चलती अनुबंध बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और महिला को बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक गए थे। इसी मामले को लेकर जिले में खूब हंगामा मचा हुआ था। कई राजनीतिक पार्टियां भी इस मामले में सक्रिय हो चुकी थी। फिलहाल में पुलिस इस मामले की जांच कर हरी है।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है |