Khaskhabar/Kangana Ranaut:बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर ड्रग्स (Drugs) लेने का बड़ा आरोप लग रहा है। वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh) ने कहा है कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) इस मामले की जांच करेगी।

अपने बयान में अनिल देशमुख ने शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के इंटरव्यू का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कंगना पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था। वहीं इन खबरों पर खुद कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। इस दौरान कंगना ने कहा है कि ऐसा साबित हुआ तो वो मुंबई हमेशा के लिए छोड़ देंगी।
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मैं मुंबई पुलिस और अनिल देशमुख की मदद करने में खुशी महसूस कर रही हूं। प्लीज मेरा ड्रग टेस्ट कीजिए, मेरे कॉल रिकॉर्ड्स को चेक कीजिए, अगर आपको किसी ड्रग पैडलर का लिंक मिल जाता है तो मैं अपनी गलती स्वीकार कर लूंगी और मुंबई हमेशा के लिए छोड़ दूंगी। आपसे मिलने का इंतजार है.’ इस ट्वीट में कंगना ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के ट्विटर अकाउंट को भी टैग किया है।
कंगना मुंबई के लिए अपने मनाली स्थित आवास से रवाना हो चुकी हैं। मनाली से कंगना का काफिला सिक्योरिटी के साथ रवाना हुआ है। हालांकि, मंगलवार दोपहर को कंगना सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई हैं। चंडीगढ़ जाने से पहले कंगना रनौत मंडी अपने घर जाएंगी। मंगलावार को कंगना रनौत की Y श्रेणी सुरक्षा के लिए कंमांडो सहित सुरक्षा कर्मी पहुंच गए थ। यहां हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से कंगना रनौत को प्रदेश पुलिस की ओर से सुरक्षा प्रदान की जा रही थी।
यह भी पढ़े –रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार:सपोर्ट में उतरी स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु की तुलना टीवी धारावाहिक से की’
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर बीते कई दिनों से कंगना रनौत
इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को लेकर बीते कई दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना नेताओं के बीच ट्विटर पर ज़ुबानी जंग छिड़ी हुई थी। कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा था कि उन्हें महाराष्ट्र पुलिस पर भरोसा नहीं है। साथ ही वो चाहती हैं कि उनकी सुरक्षा का ज़िम्मा हरियाणा पुलिस या केंद्र की एजेंसी ले। इसी के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कंगना को मुंबई वापस न आने को कहा था और कंगना के लिए ‘हरामखोर’ शब्द का इस्तेमाल किया था. हालांकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई भी जारी की थी।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar
फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है|