National

Independence Day:कांग्रेस नेता दिगंबर कामत का पीएम से आग्रह,सभी राज्यों में ‘तिरंगा मास्क’ बैन करने के दें निर्देश

khaskhabar/Independence Day:कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तिरंगा मास्क को प्रतिबंधित करने का आग्रह किया है। दरअसल बाजारों में इन दिनों कई तरह के मास्क मौजूद हैं, और आजकल स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए तिरंगे वाले मास्क भी बाजारों में बिकने लगे हैं। इन मास्क पर भारत के राष्ट्रीय झंडे के तीनों रंग के साथ बीच में अशोक चक्र बना है। कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने इन मास्क को लेकर आपत्ति जताई है।

Independence Day 2020: Tricolour Face Masks Amid The Coronavirus Pandemic
Posted by khaskhabar

कोंग्रेस नेता ने पीएमओ को टैग करते हुए एक ट्वीट किया और आग्रह किया कि इस तरह के मास्क को सभी राज्यों में बैन किया जाए। उन्होंने कहा, “मैं यह फोटो देखकर काफी दुखी हुं। मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हुं कि सभी राज्यों को निर्देश दें और तिरंगे एवं अशोक चक्र वाले मास्क को बैन करें। हम सभी को हमारे राष्ट्रीय झंडे का सम्मान करना चाहिए। जय हिंद। वंदे मातरम। भारत माता की जय।”

Independence Day:झारखंड में ‘तिरंगा मास्क’ की बिक्री पर रोक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड में रांची जिला प्रशासन ने पहले ही तिरंगा वाले मास्क की बिक्री पर रोक लगा रखी है। यहां अगर कोई तिरंगा मास्क की बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

बता दें, देश में कोरोना संक्रमणों की संख्या 24 लाख हो गई है. दुनिया में सबसे तेजी से संक्रमण अपने ही देश में फैल रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 67 हजार नए मरीज सामने आए और 942 लोगों की मौतें हो गई। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में पहले नंबर पर बनी हुई है।

यह भी पढ़े-Facebook ने दूसरी तिमाही में अपने एप से नफरत फैलाने वाले 2.25 करोड़ पोस्ट हटाए, जानिये क्या थी ये पोस्टें

अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 54,345 और 58,081 नए मामले आए हैं। भारत में इससे पहले 9 अगस्त को रिकॉर्ड 64,399 मामले आए थे।गौरतलब है कि कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में मास्क का उपयोग किया जाना भी शामिल है।

और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabar
फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है|