Draupadi Murmu became the first woman tribal president of the country, defeated Yashwant Sinha
National

द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली महिला आदिवासी राष्‍ट्रपति, यशवंत सिन्‍हा को किया पराजित

khaskhabar/द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति बन गई हैं. द्रौपदी ने 50 फ़ीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए. राष्‍ट्रपति पद के चुनाव में उन्‍होंने विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा को अच्‍छे खासे अंतर से पराजित किया.द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति बन गई हैं. तीसरे राउंड के बाद द्रौपदी मुर्मू ने 50 फीसदी के आंकड़े को पार कर लिया है हालांकि अभी एक और राउंड की वोटों की गिनती होनी बाकी है.

khaskhabar/द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति बन गई हैं. द्रौपदी ने 50 फ़ीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए. राष्‍ट्रपति पद के चुनाव में उन्‍होंने विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा
Posted by khaskhabar

द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति

राष्‍ट्रपति पद के चुनाव में द्रौपदी ने विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा को अच्‍छे खासे अंतर से पराजित किया. द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति हैं. भारत का राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर तथा देश का पहला नागरिक भी होता है.

उनसे पहले प्रतिभा पाटिल देश का राष्‍ट्रपति पद संभाल चुकी

द्रौपदी देश की दूसरी महिला राष्‍ट्रपति हैं, उनसे पहले प्रतिभा पाटिल देश का राष्‍ट्रपति पद संभाल चुकी हैं. राज्‍यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी के अनुसार, तीसरे राउंड में कर्नाटक, केरल, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब के वोटों की गिनती हुई. इस राउंड में कुल वैध वोट 1333 रहे जिनकी वैल्‍यू 1,65,664 है. द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले जबकि यशवंत सिन्‍हा को 521 वोट मिले.

10 राज्‍यों के बैलेट पेपर की गणना की गई, इसमें कुल 1138 वोट पड़े

दूसरे राउंड की बात करें तो इसमें वर्णानुक्रम में आने वाले पहले 10 राज्‍यों के बैलेट पेपर की गणना की गई, इसमें कुल 1138 वोट पड़े जिनकी कुल वैल्‍यू 1,49,575 है . इन वोटों में से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट (वैल्‍यू 1,05,299) मिले हैं जबकि यशवंत सिन्‍हा को 3329 वोट मिले हैं जिनकी वैल्‍यू 44,276 है.

यह भी पढ़े —पंजाब में पाकिस्तान की सीमा अटारी के पास मुठभेड़, एक की मौत, दो ग्रामीणों को लगी गोली

204 वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हासिल हुए

पहले राउंड के बाद जानकारी दी गई थी कि सांसदों के कुल वैध मतों की संख्या 748 थी, जिनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में रहे जबकि 204 वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हासिल हुए हैं. राष्‍ट्रपति चुनाव में 17 सांसदों ने एनडीए की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की. सूत्रों ने यह जानकारी दी`

और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है
|