Khaskhabar/तौकते तूफान से मची तबाही के निशान अभी मिटे भी नहीं कि एक और तूफान की भविष्ययाणी कर दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को ये जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, अंडमान और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो 22 मई से हरकत में आएगा और इसके बाद 72 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। अगर ये चक्रवाती तूफान का रूप लेता है तो इसे ‘यास’ नाम दिया जाएगा।

26 मई की शाम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचा सकता है
चक्रवाती तूफान की शक्ल में ‘यास’ 26 मई की शाम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचा सकता है। इस दौरान दोनों राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में भी इसके असर से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
तौकते ने महाराष्ट्र और गुजरात में भारी तबाही मचाई
तौकते तूफान की तबाही देखते हुए इस तूफान को लेकर भी अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आपको बता दें किचक्रवाती तूफान तौकते ने महाराष्ट्र और गुजरात में भारी तबाही मचाई है। जहां जहां से ये तूफान गुजरा बर्बादी के निशान छोड़ गया। हालांकि अब तौकते कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसके असर से अब भी दिल्ली और आसपास केअन्य राज्यों में बारिश हो रही है।
यह भी पढ़े –दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड अंटार्कटिका से टूटा,कुल आकार 4320 किलोमीटर
जिसके बाद 184 लोगों की जान बचाई गई
तौकते की वजह से महाराष्ट्र में बड़ी तबाही हुई है. अरब सागर में नाव P305 फंस जाने के बाद भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन चलाया. जिसके बाद 184 लोगों की जान बचाई गई, लेकिन 14 लोगों का शव बरामद किया गया. आईएमडी ने तूफान को लेकर पहले ही जानकारी साझा की थी. लेकिन तब भी नाव समुद्र में क्यों था इसकी जांच अब मुंबई पुलिस करेगी. नेवी का रेस्क्यू मिशन अभी भी जारी है.
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है|