Khaskhabar/राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गई। गुरुवार देर रात गहलोत को सीने में कुछ तकलीफ और दर्द हुआ। इस पर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ और चिकित्सा मंत्री डाक्टर रघु शर्मा उन्हे एसएमएस अस्पताल लेकर गए जहां ईसीजी और अन्य जांचे करवाई गई।

गहलोत की एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लाकेज
उनके एक आर्टरी में ब्लाकेज होने की बात सामने आई है। अशोक गहलोत के सीने में उठे तेज दर्द के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। गहलोत की एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लाकेज पाया गया। उसके बाद उन्हें एक स्टेंट लगाया गया है। उनका स्वास्थ्य अब ठीक बताया जा रहा है।
सीने में भारीपन और थकावट के चलते अस्पताल में भर्ती
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि उनके सीने में भारीपन और थकावट के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, अशोक गहलोत ने भी इसी ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सीने में तेज़ दर्द के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी।
स्कैनिंग के दौरान पता चला कि एक धमनी में ब्लाकेज
चिकित्सकों ने गहलोत को एंजियोग्राफी करवाने की सलाह दी है। फिलफल गहलोत को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। मुख्यमंत्री फिलहाल अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक गहलोत को सीसीयू में भर्ती कराया गया है। स्कैनिंग के दौरान पता चला कि एक धमनी में ब्लाकेज है। गहलोत का आज शाम दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। वहां उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी मुलाकात होनी थी।
यह भी पढ़े —काबुल हवाईअड्डे के बाहर आत्मघाती हमले में मरने वालो की संख्या पहुंची 72,12 अमेरिकी सैनिक मौजूद
दिल्ली का दौरा करने और कांग्रेस नेतृत्व से मिलने का कार्यक्रम
विशेष रूप से, गहलोत का आज दिल्ली का दौरा करने और कांग्रेस नेतृत्व से मिलने का कार्यक्रम था। लेकिन उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। 70 वर्षीय गहलोत दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद रिकार्ड तीसरे कार्यकाल के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने दिसंबर 1998 से 2003 और 2008 से 2013 तक इस पद पर रहे।