Khaskhabar/देश में कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। ऐसे बच्चों को PM केयर्स फंड से 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। उनकी पढ़ाई का खर्च भी इसी फंड से उठाया जाएगा। 18 साल की उम्र तक हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा उनकी उम्र 23 साल होने पर भी 10 लाख रुपए की सहायता मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि कोरोना के कारण माता-पिता या अभिभावक दोनों को खोने वाले सभी बच्चों को PM केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मदद दी जाएगी।इन बच्चों को आयुष्यमान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसका प्रीमियम PM केयर्स फंड से दिया जाएगा। हायर एजुकेशन के लिए अगर लोन लिया है तो उसमें राहत दी जाएगी। इस लोन का ब्याज भी इसी फंड से दिया जाएगा।
24 घंटे में 1.74 लाख नए मरीज
देश कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट हो रही है, लेकिन रोजाना होने वाली मौत के आंकड़ों ने अब भी चिंता बढ़ा रखी है। बीते दिन देश में 1 लाख 74 हजार 83 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा पिछले 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को 1 लाख 60 हजार 854 नए मरीज मिले थे।
हालांकि, कोरोना की वजह से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। पिछले 24 घंटे में 3,611 लोगों की जान गई। मई महीने में रोजाना औसतन 3,500 से 4,000 मौतें रिकॉर्ड की जा रही हैं। राहत की बात यह भी है कि महामारी से रिकवर होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 2 लाख 84 हजार 332 लोगों ने कोरोना को मात दी।
दिल्ली में 2 महीने बाद एक दिन में 1 हजार से कम नए केस
दिल्ली में 2 महीने बाद एक दिन में कोरोना के एक हजार से कम केस मिले हैं। यहां शनिवार को 956 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पहले 22 मार्च को 888 केस मिले थे। इसके बाद से लगातार नए केस बढ़ते गए। यह संख्या 30 अप्रैल को 27 हजार तक पहुंच गई थी। इसके बाद से नए मामलों में कमी आ रही है।
19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
यह भी पढ़े –अम्बाला एयरबेस के लिए फ्रांस से तीन और राफेल फाइटर जेट ने भरी उड़ान, जल्द पहुचंगे भारत
13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कोरोना वायरस की वजह से माता-पिता दोनों को खोने वाले बच्चों को 5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है|