Bollywood veteran actor Vikram Gokhale passed away, breathed his last at the age of 80
Entertainment

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Actor Vikram Gokhale passed away : बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का आज निधन हो गया। विक्रम गोखले बीते कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। आज उपचार के दौरान उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

 बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का आज निधन हो गया। विक्रम गोखले बीते कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती

पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली

निधन से बालीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। आज पुणे में अंतिम संस्कार होगा। दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले 18 दिनों से हॉस्पिटलाइज थे। उनकी हालत बुधवार से ही नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इस दौरान उनकी मौत की अफवाह भी उड़ी, जिसका परिवार ने खंडन किया था।

पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा गया

शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था, लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से शनिवार दोपहर को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर पुणे के बाल गंधर्व रंगमंदिर में रखा गया है। अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा। विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे।

गोखले दर्जनों टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके

विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट थीं। विक्रम गोखले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वो भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘अग्निपथ’ दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थे। विक्रम गोखले दर्जनों टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं।

विक्रम गोखले ने अपने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरुआत 1971 में की

दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे। इसके अलावा वो अकबर बीरबल जैसे शोज का भी हिस्सा रहे। विक्रम गोखले ने अपने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरुआत 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से की थी।

यह भी पढ़े —ट्विटर पर ट्रंप को बहाल करने के बाद निलंबित खातों के लिए एलन मस्क का एक और बड़ा एलान

गोखले के बुरे समय में अमिताभ उनका सहारा बने थे

फिल्म सेट के अलावा रियल लाइफ में भी दोनों एक्टर अच्छी बाॅन्डिंग शेयर करते थे। जहां विक्रम गोखले के बुरे समय में अमिताभ उनका सहारा बने थे वहीं विक्रम ने भी ये इंटरव्यू में बताया था कि लोगों ने अमिताभ बच्चन की सफलता देखी लेकिन मैंने उनका स्ट्रगल देखा है।

और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है
|