khaskhabar/विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का आज स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस को लेकर पार्टी की तरफ से कई तरह की तैयारियां की गई हैं। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी बुधवार सुबह 10 बजे केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।पीएम मोदी ने मंगलवार को इसको लेकर एक ट्वीट किया था।

6 अप्रैल का दिन हम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष दिन
मोदी ने कहा था कि 6 अप्रैल का दिन हम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष दिन है। हम अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हैं। हम उन सभी को याद करते हैं जिन्होंने पार्टी का निर्माण किया है और लोगों की अथक सेवा की है। सुबह 10 बजे साथी कार्यकर्ताओं को संबोधित करूंगा। सभी लोग शामिल हों।
सात से 20 अप्रैल तक पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जाएगा
भाजपा के सभी मंडलों, जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।सात से 20 अप्रैल तक पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जिले और मंडलों तक ले जाने का काम करेंगे।
स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता इसी टोपी को पहनेंगे
दिवस के अवसर पर भाजपा दफ्तर में पार्टी झंडे ही नहीं, भगवा टोपी भी दिखेगी। मंगलवार को भाजपा नेताओं को भगवा रंग की टोपी बांटी गई हैं। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ता इसी टोपी को पहनेंगे। बता दें कि इसी तरह की टोपी को पीएम मोदी ने अहमदाबाद में अपने रोड शो के दौरान पहना था।इससे पहले मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित किया था।
यह भी पढ़े —यूक्रेन से लौटे छात्रों को एजुकेशन लोन में राहत देने की तेज हुई कोशिश,वित्त मंत्री ने की स्थिति साफ
सांसदों को जनता तक पहुंचने के रास्ते ढूंढने चाहिए
मोदी ने कहा था कि सांसदों को जनता तक पहुंचने के रास्ते ढूंढने चाहिए। मोदी ने आगे कहा कि देश में कई कल्याणकारी कार्य हो रहे हैं। उन्हें लेकर जनता तक जाना चाहिए। लोगों को जागरूक करना चाहिए।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है|