Khaskhabar/राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय मंत्री तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जताई। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के पास प्रदर्शन करने की कोशिश की। हालांकि दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मुख्यालय के पास जाने से रोक दिया।

कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच काफी धक्कामुक्की हुई
भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई जगह पर लोहे की बैरिकेटिंग की थी। इसमें पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच काफी धक्कामुक्की भी हुई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने एक बैरिकेटिंग को हटाकर दूसरी बेरिकेटिंग के पास जाने की कोशिश की
दिल्ली सरकार खुलेआम गैर कानूनी तरीके से काम कर रही है। जिसे भाजपा सरकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैरिकेटिंग को हटाकर दूसरी बेरिकेटिंग के पास जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोक लिया। भाजपा ने काफी देर तक दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बग्गा की गिरफ्तारी को गैर कानूनी बताया।
राजनीतिक दलों ने भी आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है
दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय मंत्री तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी से दिल्ली का माहौल गरम हो गया है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमला तेज कर दिया है। वहीं,राजनीतिक दलों ने भी आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। सुबह जब उनकी गिरफ्तारी की सूचना वायरल हुई उसी के बाद से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में राजनीति गर्म है।
यह भी पढ़े —केंद्र सरकार ने मंजूरी दी तो सुप्रीम कोर्ट में जल्द होंगे 34 जज
नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के पास जोरदार प्रदर्शन किया
भाजपा अपने नेता की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बता रही है तो आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का कहना है कि बग्गा दंगा भड़काते हैं उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के पास जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं की आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के पास बैरिकेटिंग हटाने के लिए काफी देर तक पुलिस से धक्कामुक्की हुई। कई कार्यकर्ता बस पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है