Khaskhabar/Bihar Chunav Result Update:बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। अब सभी को इंतजार नतीजों का है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस बार जनता किस पर अपना भरोसा जताएगी? वोटों की गिनती शुरू होने के साथ जल्द ही ये स्पष्ट हो जाएगा इस बार सत्ता के शिखर पर कौन पहुंच रहा है। इस चुनावी रण में कुछ विधानसभा सीट ऐसी हैं जिन पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।
जानिए हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट का live update..
- अपडेट@ 9.15 AM: गया टाउन सीट पर नीतीश सरकार के मंत्री प्रेम कुमार आगे चल रहे हैं। श्रेयसी सिंह जमुई सीट पर करीब 1400 वोट से आगे चल रहे हैं।
- अपडेट@ 9.10 AM: आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव हसनपुर सीट पर आगे चल रहे हैं, बांकीपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा पीछे चल रहे हैं। दानापुर से आरजेडी के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं।
- अपडेट@ 9.10 AM: कुम्हरार से आरजेडी के धर्मेंद्र चन्द्रवंशी आगे, दीघा से संजीव चौरसिया आगे। बिभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से पोस्टल बैलेट में सीपीएम के अजय कुमार जदयू के रामबालक सिंह से आगे।
- अपडेट@ 9.05 AM: बांकीपुर से बीजेपी के नितिन नवीन लगातार आगे, पोस्टल बैलेट में आगे, रुझानों में बाढ़ से बीजेपी के ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू आगे, फुलवारी से जदयू के अरुण मांझी आगे।
- अपडेट@ 9.00 AM: नीतीश सरकार के मंत्रियों का हाल
नीतीश सरकार के मंत्री रमेश ऋषिदेव सिंघेश्वर आगे, जय कुमार दिनारा पीछे, संतोष कुमार निराला पीछे, खुर्शीद अहमद सिकटा से पीछे, शैलेश कुमार जमालपुर से पीछे।

Bihar Chunav Result Update:पूर्णिया में 7 विधानसभा के लिए मतगणना का दौर जारी
अपडेट@ 9.00 AM: पूर्णिया की 7 विधानसभा सीट पर कौन आगे-कौन पीछे
पूर्णिया में 7 विधानसभा के लिए मतगणना का दौर जारी। पूर्णिया कॉलेज में 4 विधानसभा जिसमें धमदाहा, पूर्णिया, रुपौली और कस्बा का मतगणना का काम हो रहा है। महिला कॉलेज में बनमनखी, बायसी और अमौर का मतगणना चल रहा है। शुरुआती दौर में धमदाहा से जदयू प्रत्याशी लेसी सिंह आगे चल रही हैं। रुपौली से जेडीयू प्रत्याशी बीमा भारती आगे चल रही हैं। पूर्णिया से बीजेपी प्रत्याशी विजय खेमका आगे चल रहे हैं, वही कस्बा से कांग्रेस प्रत्याशी आफाक आलम आगे चल रहे हैं। इसके अलावा अमौर से एआईएमआईएम प्रत्याशी अख्तरुल इमान आगे चल रहे हैं। बायसी से आरजेडी प्रत्याशी हाजी अब्दुल सुभान आगे चल रहे हैं। बनमनखी से बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण कुमार ऋषि आगे चल रहे हैं।
अब तक की अपडेट
- अपडेट@8.55 AM: नरकटियागंज से बीजेपी प्रत्याशी रश्मि वर्मा आगे, पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
- अपडेट@8.52 AM: बेतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी आगे, पोस्टल बैलेट के गिनती में आगे
- अपडेट@8.50 AM: सिकटा विधानसभा सीट से भाकपा माले प्रत्याशी वीरेंद्र गुप्ता आगे, पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
- अपडेट@8.47 AM: मधेपुरा की बिहारीगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुभाषिनी यादव रुझानों में आगे चल रही हैं।
- अपडेट@ 8.40 AM: मधेपुरा सीट पर रुझानों में निखिल मंडल आगे चल रहे हैं, पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं।
राघोपुर सीट पर रुझानों
- अपडेट@ 8.30 AM: राघोपुर सीट पर रुझानों में तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं।
- अपडेट@ 8.30 AM: जमुई सीट से रुझानों में बीजेपी की उम्मीदवार श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं।
- अपडेट@ 8.23 AM: अब्दुल बारी सिद्दिकी भी शुरुआती रुझानों में केवटी सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।
- अपडेट@ 8.17 AM: हरनौत से रुझानों में जेडीयू के हरिनारायण सिंह आगे चल रहे हैं।
- अपडेट@ 8.15 AM: सीतामढ़ी के पतनाह सीट पर रुझानों में बीजेपी के अनिल कुमार आगे
रुझानों में महागठबंधन की बन गई सरकार
बिहार चुनाव में वोटों की काउंटिंग जारी है। रुझानों में महागठबंधन 128 और NDA 108 सीटों पर आगे है। तेजस्वी-तेजप्रताप, लव सिन्हा और जीतनराम मांझी बढ़त बनाए हुए हैं। मधेपुरा से पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं।तीन फेज में हुए चुनाव में 7.34 करोड़ वोटरों में से 57.05% ने वोटिंग की। 2015 में 56.66% वोटिंग हुई थी। इस बार 3,733 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 3,362 पुरुष, 370 महिला और 1 ट्रांसजेंडर है।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है |