Khaskhabar/Asif Basra Suicide:साल 2020 बॉलीवुड के लिए मनहूस साबित हो रहा है। इस साल फिल्म इंडस्ट्री ने कई नामचीन सितारों को खोया है। वहीं अब एक और शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली है। आसिफ अब इस दुनिया में नहीं रहे। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

खबरों की मानें तो आसिफ ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एक कैफे के पास सुसाइड की है। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की झानबीन की जा रही है। खबरों के मुताबिक आसिफ पिछले कुछ सालों से एक महिला के साथ लिव इन में रह रहे थे। एक्टर धर्मशाला में किराए के घर में रहते थे। गुरुवार दोपहर यानी आज आसिफ अपने पालतू कुत्ते को घुमाने बाहर निकले थे। इसके बाद वापस आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।

लीज पर ली थी जमीन
बताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
कैसे लगाया फंदा
बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा UK की एक महिला के साथ लिव इन में मैक्लोडगंज में रहते थे। गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। आसिफ बसरा ने सुसाइड किया है।

Asif Basra Suicide:कौन है आसिफ बसरा
आसिफ बसरा फेमस टीवी एक्टर हैं. वह कई बॉलीवुड मूवी ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे। इसके अलावा, बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, इमरान हाशिमी की ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ मूवी में भी उन्होंने इमारान हाशिमी के पिता का किरदार निभाया था।
यह भी पढ़े— धनतेरस पर दर्शनों के लिए पहुंचते हैं लोग,विदिशा में है कुबेर की सबसे ऊंची प्रतिमा
उनकी उम्र सिर्फ 53 साल थी। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में फिल्म ‘वो’ से की थी। इसके बाद एक्टर ने ‘ब्लैक फ्राइडे’ ‘परजानियां’ ‘जब वी मेट’ ‘वन्स अपॉन अ टाइम’ जैसे कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। आसिफ, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘काई पो चे’ में नज़र आ चुके थे।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है |