Khaskhabar/Arjun Kapoor:अर्जुन कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटव पाया गया है। फिलहाल वो घर पर ही क्वारंटीन हैं। उन्होंने ये जानकारी एक पोस्ट के जरिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। अर्जुन कपूर के पोस्ट के बाद प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘यह मेरा काम है कि आपको जानकारी दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझमें हल्के लक्षण हैं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।’
अर्जुन आगे लिखते हैं कि ‘समर्थन करने के लिए एडवांस में आप सभी का शुक्रिया। मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में समय समय पर जानकारी देता रहूंगा। यह मुश्किलों भरा समय है। मुझे यकीन है कि इंसानियत इस वायरस पर जीत जाएगी।’

सेलिब्रिटीज और प्रशंसकों ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की
अर्जुन कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट करते ही सेलिब्रिटीज और प्रशंसकों ने उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने लिखा- ‘जल्द ठीक हो जाओ बच्चे।’ अभिनेता साकिब सलेम ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट किया। सोफी जौधरी लिखती हैं, ‘गेट वेल सून।’ बता दें कि कुछ दिन पहले बोनी कपूर का स्टाफ कोरोना संक्रमित पाया गया था। हालांकि बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के टेस्ट निगेटिव पाए गए थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था। चारों कुछ समय तक अस्पताल में भी भर्ती थे।
यह भी पढ़े —Ease Of Doing Business Ranking-2019 : UP की दस रैंकिंग की छलांग, योगी सरकार के प्रयास से दूसरे नम्बर पर
अर्जुन कपूर की फिल्मों की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘पानीपत’ थी। इसमें उनके साथ संजय दत्त और कृति सेनन की मुख्य भूमिका थी। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। इसके अलावा अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ है। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar
फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है|