Amar Singh:राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। वे मात्र 64 साल के थे। वह छह महीने से किडनी का इलाज करा रहे थे। अमर सिंह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ली थी। वे कभी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने थे।

अमर समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे। राजनीति के साथ ही अमर सिंह का ग्लैमर वर्ल्ड यानी बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अच्छा खासा नाम था। कई सेलिब्रिटीज के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध थे। खासतौर पर अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली के साथ उनका खास लगाव था। इतना ही नहीं उन्हें अभिनय का भी शौक था।
कम ही लोग जानते है कि अमर सिंह राजनीति के साथ वे अभिनय भी करते थे। उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों के साथ बांग्ला फिल्म में काम किया था। अमर सिंह ने अक्षय कुमार का सास डिंपल कपाड़िया के साथ एक फिल्म में काम किया था। ये एक मलयाली फिल्म बॉम्बे मिट्टाई थी। इसमें उन्होंने एक संगीतकार का किरदार निभाया था। फिल्म के निर्देशक उम्मेर कारिकाड़ थे।

शाहरुख खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कहा था कि उन्हें अमर सिंह की नजरें अच्छी नहीं लगती है। कुछ दिनों बाद शाहरुख के मुंबई स्थित घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई और भीड़ अमर सिंह से माफी मांगने की डिमांड करने लगी थी।शाहरुख ने आरोप लगाया कि सिंह ने उनके बच्चों को डराने की कोशिश की।प्रोड्यूसर बोनी कपूर के अमर सिंह काफी करीबी रहे हैं। उनकी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी ने अमर के लिए लोकसभा इलेक्शन में कैंपेन भी किया था। जब तमाम लोगों ने अमर को इग्नोर कर दिया, तब बोनी कपूर ही ऐसे थे जो उनके साथ खड़े रहे।
अमर सिंह ,अमिताभ बच्चन के सबसे पक्के दोस्त
Amar Singh:अमर सिंह को कभी अमिताभ बच्चन के सबसे पक्के दोस्तों में गिना जाता था। हालांकि बाद में दोनों के बीच कुछ मतभेद हो गए थे। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन और अमर सिंह के बीच रिश्ते बिगड़ने की वजह जया बच्चन थीं। बाद में अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से एक वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगी थी। संजय दत्त और अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जया प्रदा को समाजवादी पार्टी में लाने का श्रेय अमर सिंह को ही जाता है।

कभी भारतीय राजनीति में ऊंचा मुकाम रखने वाले दिवंगत पूर्व सांसद अमर सिंह का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से गहरा जुड़ाव था। कभी अमिताभ बच्चन के पारिवारिक मित्रों में शामिल अमर सिंह उनकी कपंनी एबीसीएल के वाइस चेयरमैन भी थे। उन्होंने कई फिल्मों में मेहमान कलाकार के तौर पर अभिनय भी किया। समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह का बॉलीवुड में जबरजस्त रसूख था। देवानंद की फिल्म ‘चार्जशीट’ में अमर सिंह एक छोटी सी भूमिका में दिखाई दिए।
यह भी पढ़े-मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने किया काबू
फिल्म ‘शेस संघात’ में भी अमर सिंह पर्दे पर दिखाई दिए
Amar Singh:इसके बाद जया प्रदा निर्मित बंगाली फिल्म ‘शेस संघात’ में भी अमर सिंह पर्दे पर दिखाई दिए थे। फिल्म निर्माता बोनी कपूर अमर सिंह के काफी करीब थे। उन्होंने बोनी की फिल्म ‘हमारा दिल आप के पास है’ में भी एक छोटी सी भूमिका की थी। बोनी कपूर कि दिवंगत पत्नी’ श्रीदेवी ने अमर के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार भी किया था। अमर सिंह फिल्मे ‘जेडी’ में एक राजनेता का किरदार अदा किया तो ‘नो एंट्री’, ‘लक्ष्य ‘, ‘खाकी’, ‘सिर्फ तुम’ जैसी सफल फिल्मों का भी हिस्सा रहे।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar
फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है।