Aishwarya Aaradhya Tested Negative :ऐश्वर्या और आराध्या का कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है और दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।हालांकि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभी नानावटी हॉस्पिटल में ही एडमिट रहेंगे |

इस बात की जानकारी ख़ुद अभिषेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी है, साथ ही उन्होने लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आपकी निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट नेगेटिव आया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर रहेंगे। मैं और मेरे पिता मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में रहेंगे। इससे पहले अभिषेक बच्चन ने ही अपने ट्विटर अकाउंट से ऐश्वर्या और आराध्या के पॉजिटिव होने की खबर दी थी।

आपको बता दें कि बच्चन परिवार में सबसे पहले अमिताभ बच्चन कोविड 19 पॉजिटिव पाए थे। इसके बाद अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई थी जिसके बाद दोनों को नानावटी अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया। इसके बाद ऐश्वर्या, आराध्या और जया बच्चन का कोरोना टेस्ट करवाया गया तो जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आई, लेकिन ऐश्वर्या राय और आराध्या कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।
यह भी पढ़े-Parents Day 2020: आखिर क्यों मनाया जाता है पेरेंट्स डे, कैसे हुई थी इसकी शुरुआत?
कंटेनमेंट ज़ोन घोषित बिग बी का जलसा
जिसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया और बिग बी के जलसा को भी कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया। हालांकि कुछ दिन बाद ऐश्वर्या और आराध्या को भी नानावटी अस्पताल एडमिट कर दिया गया जहां से अब दोनों पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर वापस आ गई हैं। अब ज़ाहिर है फैंस को अमिताभ और अभिषेक के डिस्चार्ज होने का इंतज़ार होगा।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar
फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है।