Khaskhabar/आज दुनिया भर में 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसकी थीम योग फॉर वेलनेस रखी गई है। कोरोना की वजह से इस बार ज्यादा भीड़ भरे आयोजन नहीं हो रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। दूरदर्शन के सभी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है।

संस्कृति मंत्रालय का खास ‘योग एन इंडियन हेरिटेज’
विदेशों में भी भारतीय मिशन इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लगभग 190 देशों में योग दिवस पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं।योग दिवस पर संस्कृति मंत्रालय 75 कल्चरल हेरिटेज साइट्स पर ‘योग एन इंडियन हेरिटेज’ नाम से खास आयोजन कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि यह ड्राइव आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का हिस्सा है। इसमें मंत्रालय के सभी संस्थानों और निकायों की भागीदारी है।
45 मिनट योगासन और इसके बाद 30 मिनट के कल्चरल प्रोग्राम
कोरोना की वजह से सभी जगहों पर योग के लिए प्रतिभागियों की संख्या 20 तक सीमित कर दी गई है। इन कार्यक्रमों में कई प्रमुख लोग हिस्सा ले रहे हैं।इस दौरान 45 मिनट योगासन और इसके बाद 30 मिनट के कल्चरल प्रोग्राम होंगे। इन्हें संगीत नाटक अकादमी या जोनल कल्चरल सेंटर्स के युवा पुरस्कार विजेता पेश करेंगे।
चुनिंदा 30 साइटों पर होने वाले कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग संस्कृति मंत्रालय के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और पेजों पर चलेगी। संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रह्लाद सिंह पटेल दिल्ली में लाल किले में मंत्रालय के अधिकारियों के साथ योग करेंगे।
2015 में मनाया गया पहला योग दिवस , दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने
पहला विश्व योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई दिल्ली के राजपथ पर करीब 35,985 लोगों ने एक साथ 35 मिनट तक तकरीबन 21 तरह के अलग-अलग योगासन किए थे।
इस दौरान दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए गए थे। पहला रिकॉर्ड इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ एक जगह पर योगासन करने के लिए बना और दूसरा रिकॉर्ड 84 अलग-अलग राष्ट्रीयता वाले लोगों के द्वारा इस आयोजन में शामिल होने के कारण बना था।
यह भी पढ़े —डॉक्टरों पर सनसनीखेज आरोप,डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती होने के बाद बिना पूछे ही कर दी नसबंदी
महामारी के बीच इस बार दूसरा योग दिवस
कोरोना महामारी के बीच इस बार दूसरा योग दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले पिछले साल भी महामारी के बीच छठवें योग दिवस का आयोजन हुआ था। हालांकि, कोरोना के चलते यह फीका ही रहा। पिछले साल संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसकी थीम ‘योग फॉर हेल्थ-योग फ्रॉम होम’ रखी थी। इस बार भी कोरोना एप्रोपिएट बिहेवियर के साथ इसे मनाया जाएगा। यानी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और बार-बार हाथ धोने के नियम मानने होंगे।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है|