Khaskhabar/देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेलगाम हो गई है। बीते 24 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में ऐसा पहली बार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज कोरोना के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत की बात रही कि इस दौरान 1,09,345 ठीक भी हुए हैं।

गुरुवार को देश में 2,47,417 मामले सामने आए
कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या सक्रिय 12,72,073 हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में गुरुवार के मुकाबले आज 6.7% ज्यादा केस सामने आए हैं। गुरुवार को देश में 2,47,417 मामले सामने आए थे जबकि आज ये संख्या 2,64,202 हो गई है। यानी कल के मुकाबले संक्रमितों की मामले 16,785 बढ़े हैं।
डेली पाजिटिविटी रेट बढ़कर 14.78% हो गया
देश में आज कल से 16,785 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,47,417 मामले आए थे। डेली पाजिटिविटी रेट बढ़कर 14.78% हो गया है। वहीं, ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 5,753 हो गई है।भारत बायोटेक ने कोरोनावायरस के अपने टीके कोवाक्सिन के लिए नियमित विपणन के मद्दनेजर भारत के औषधि महानियंत्रक से मंजूरी मांगी है।
कोवाक्सिन अब वयस्कों और बच्चों के लिए एक वैश्विक टीका
यह टीका फिलहाल देश में आपातकालीन उपयोग के लिए ही अधिकृत है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस बीच भारत बायोटेक ने कहा कि कोवाक्सिन अब वयस्कों और बच्चों के लिए एक वैश्विक टीका है। कोरोना के खिलाफ एक वैश्विक वैक्सीन विकसित करने के हमारे लक्ष्य हासिल कर लिए गए हैं और लाइसेंस के लिए सभी उत्पाद विकास पूरा कर लिया गया है।
यह भी पढ़े —बंगाल में बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरीं, सात यात्रियों की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 13,702 नए मामले सामने आए
मुंबई पुलिस के मुताबिक, तीसरी लहर पिछले 48 घंटों में 329 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अब तक कुल 126 कर्मियों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,102 है। वहीं, संपूर्ण आंकडों की बात करें तो मुंबई में आज कोरोना के 13,702 नए मामले सामने आए हैं, 20,849 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई है।देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 155.28 करोड़ के पार पहुंचा। गुरुवार शाम सात बजे तक वैक्सीन की 63 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।