National Sports

संन्यास के बाद क्या दूध-टमाटर बेच रहे हैं धोनी,क्रिकेट से दूर आजकल कर रहे है ये काम

Khaskhabar/संन्यास के बाद अपने गृह रांची में खेती में हाथ अजमा रहे है धोनी। बता दें कि रांची के बाजारों में महेंद्र सिंह धोनी के खेतों की सब्जियों की बिक्री खूब हो रही है। बाजारों में धोनी के खेतों की खूब चर्चा हो रही है। इस समय बता दें कि धोनी के खेतों में से टमाटर की अधिक मात्रा में बाजार में बिक्री हो रही है। धोनी ने अपने 43 एकड़ के फार्म हाउस में 3 एकड़ से ज्यादा में सिर्फ टमाटर की खेती की है। TO 1156 किस्म का यह टमाटर बाजार में ₹40 प्रति किलो में बेचा जा रहा है।

Khaskhabar/संन्यास के बाद अपने गृह रांची में खेती में हाथ अजमा रहे है धोनी।
Posted by khaskhabar

रांची के सैंबो में धोनी का फार्म हाउस है। यहीं पर टमाटर के साथ ही दूसरी सब्जियां भी उगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि बाजारों में इनको अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। धोनी यही चाहते हैं कि उनके साथ जो एक पूरी टीम खेती कार्यों से जुड़ी है, फार्म हाउस से बेची जा रही सब्जियां उनकी आमदनी का जरिया बने। बता दें कि धोनी ने अपने फार्म हाउस में टमाटर के अलावा बड़े पैमाने पर गोभी और मटर की भी खेती की है।

संन्यास:क्रिकेट से दूर धोनी कर रहे है ये काम

क्रिकेट की दुनिया से संन्यास ले चुके भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब अपनी रिटायरमेंट वाली ज़िंदगी का आनंद ले रहे हैं। आईपीएल के बाद क्रिकेट से दूर एमएस धोनी वर्तमान में डेयरी फार्म के साथ-साथ जैविक खेती पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। धोनी रांची के धुर्वा स्थित सैम्बो में 55 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं, जिसमें डेयरी फार्म के साथ-साथ जैविक खेती भी शामिल है। फ़िलहाल धोनी के फार्म हाउस पर मौसमी सब्जियों का उत्पादन हो रहा है।

Khaskhabar/संन्यास के बाद अपने गृह रांची में खेती में हाथ अजमा रहे है धोनी।
Posted by khaskhabar

इसके साथ साथ धोनी के फार्म हाउस पर प्रतिदिन लगभग 300 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है और यह दूध बाजार में 55 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है और यह दूध भी सब्जियों की ही तरह कुछ घंटों में बिक जाता है। धोनी के पास भारतीय मूल के साहीवाल और फ्रांस की फ्रायजी गाय है। वर्तमान में धोनी की गौशाला में 70 जितनी गायें हैं। इन सभी को पंजाब से लाया गया है। धोनी के फार्म हाउस की देखभाल शिवनंदन और उनकी पत्नी सुमन यादव करते हैं।

यह भी पढ़े—लॉकडाउन में चार्टर्ड प्लेन से घूमने वाले ओडिशा वन अधिकारी पर जांच एजेंसियों का शिकंजा,अकूत संपत्ति देख हैरान

टमाटर 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है

सबसे बड़ी बात है कि यहाँ टमाटर का उत्पादन पूरी तरह से आर्गेनिक रूप से किया जाता है। जानकारी की माने तो आने वाले हफ्तों में रांची के लोग धोनी के फार्म हाउस में उगी हुई फूलगोभी का स्वाद ले सकेंगे। वर्तमान में, धोनी के खेत पर टमाटर 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है |