Khaskhabar/विएना में हुई गोलीबारी में एक हमलावर सहित दो लोग मारे गए हैं।ऑस्ट्रिया के विएना पुलिस की तरफ से ट्विटर पर लिखा गया है कि कुल छह जगहों पर हमला हुआ है। कई हमलावरों ने गोलीबारी की। एक पुलिस अफसर सहित कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया है। घटना स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे की बतायी जा रही है। राइफल से लैस कई संदिग्ध अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
यह घटना उस वक्त हुई जब ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन लगाए जाने में कुछ ही समय बचा हुआ था। लोग लॉकडाउन से पहले की रात का आनंद ले रहे थे। ऑस्ट्रियाई आंतरिक मंत्री कार्ल नेहमर ने ORF को बताया कि यह घटना “आतंकवादी हमला की तरह प्रतीत हुई है” साथ ही उन्होंने लोगों से अपने-अपने घरों में ही रहने का अनुरोध किया है।
भारत की जनता ऑस्ट्रिया के साथ: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ऑस्ट्रिया में हुए आतंकी हमले पर शोक जाहिर किया है. पीएम ने ट्वीट करके कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत अपने दोस्त ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है।मोदी ने ट्वीट करके कहा कि वे वियना में हुए आतंकी हमले (Vienna attack) से गहरे सदमे और दुख में है। इस संकट की घड़ी में भारत की जनता ऑस्ट्रिया के साथ खड़ी है। उनकी संवेदनाएं मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ हैं।
विएना में गोलीबारी कर 7 लोगों की हत्या
बता दें कि सोमवार शाम को वियना में हमलावरों ने कई स्थानों पर गोलीबारी करके 7 लोगों की हत्या कर दी। ऑस्ट्रियाई गृह मंत्री कार्ल नेहमर ने कहा कि गोलीबारी आतंकवादी हमला मालूम पड़ती है। गोलीबारी में सात लोग मारे गए हैं।

विएना:कट्टरवादी इस्लामिक आतंकियों से जंग में यूरोप के साथ: ट्रंप
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वियना अटैक की कड़ी निंदा की थी. ट्रंप ने ट्वीट करके कहा,’हमारी संवेदनाएं लगातार आतंकी अटैक झेल रहे यूरोप के लोगों के साथ हैं. बेगुनाह लोगों के खिलाफ ये हमले बंद किए जाने चाहिए. अमेरिका कट्टरवादी इस्लामिक आतंकियों के खिलाफ इस जंग में अपने सहयोगियों ऑस्ट्रिया, फ्रांस और पूरे यूरोप के साथ खड़ा है.’
फ्रांस में भी हो चुकी है 4 लोगों की हत्या
इससे पहले फ्रांस के दक्षिणी शहर नीस और पेरिस में चाकू से हमला कर 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से फ्रांस आतंकी घटनाओं को लेकर हाई अलर्ट पर है। वियना की घटना पर दुख जाहिर करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश ऑस्ट्रियाई लोगों के दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।
यह भी पढ़े—अफगानिस्तान में कंधार के दक्षिणी प्रांत में हवाई हमले में 60 तालिबानी आतंकवादी ढेर, 40 अन्य घायल
हम आतंकियों के आगे झुकेंगे नहीं: मैक्रां
उन्होंने कहा, ‘ फ्रांस के बाद, हमारे एक मित्र देश पर हमला हुआ है. यह हमारा यूरोप है. हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं. हम झुकेंगे नहीं’वही ऑस्ट्रिया के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि कई बंदूकधारी इसमें शामिल हैं और पुलिस का अभियान अब तक जारी है। गृह मंत्री कार्ल नेहम्मर ने सरकारी प्रसारक ओआरएफ को बताया कि यह एक आतंकी हमला लगता है। उन्होंने कहा कि हमलावर राइफलों से लैस थे। सेना से शहर के अहम स्थलों की सुरक्षा करने को कहा गया है ताकि पुलिस हमलावरों का पीछा कर सके।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है |