यु.पी ,औरैया : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्हूपुर जलोखर में शुक्रवार की दोपहर एक मासूम तालाब में डूब गया|ग्राम कुल्हूपुर जलोखर निवासी शिव सिंह का डेढ़ वर्षीय पुत्र रत्नेश शुक्रवार की दोपहर गांव की ही कुछ बच्चों के साथ खेलते- खेलते मत्स्य पालन वाले तालाब के समीप चला गया। व तालाब में भरे पानी में गिर कर डूब गया।
तभी पास ही के कुछ लोग जिन्होंने उसे तालाब के किनारे घूमते देखा था ,सक होने पर जब तालाब क पास जाकर देखा तो उन्होंने मासूम को तालाब में गिरा हुआ पाया | आनन् फानन में लोगो को इकट्ठा कर उसको बहार निकला गया | लोग उससे जल्द से जल्द अस्पताल लेकर गए |
यहां पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।उसकी शिनाख्त होने पर पता चला की वह रत्नेश पुत्र शिव सिंह है|इतनी काम उम्र में संतान के चले जाने की खबर के बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया |
स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक बालक के दो बड़े भाई हैं। वे दोनों भी दस वर्ष से कम उम्र के हैं।
यह भी पढ़े–यूपीए सरकार ने PM राहत कोष से राजीव गाँधी फाउंडेशन को दिए थे करोडो रूपए, जेपी नड्डा ने किया खुलासा