Khaskhabar/मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक हैंडपंप से पानी की जगह आग निकल रही है। आग की लपटें इतनी तेज है कि लोग करीब जाने से भी डर रहे हैं। उसके बाद गांव के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी है। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया है। मामला छतरपुर जिले के विकासखंड बकस्वाहा की ग्राम पंचायत पाली के ग्राम करी का है, जहां हैंडपंप अचानक आग उगलने लगा है।

हैंडपप सुधार रहे व्यक्ति ने बीड़ी सुलगाई
दरअसल, गांव में हैंडपंप कुछ दिनों से खराब पड़ा हुआ था, तभी गांव के लोगों ने उसे सुधारने की कोशिश की। हैंडपप सुधार रहे व्यक्ति ने बीड़ी सुलगाई और आग पकड़ ली। देखते ही देखते हैंडपप से आग की लपटें निकलने लगी। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने तुरंत नगर परिषद एवं पुलिस को दी।
वीडियो डालकर सोशल मीडिया पर पोस्ट
हैंडपंप में आग की खबर पूरे इलाके में फैल गई। उसके बाद आसपास के गावों से भी लोग देखने पहुंच रहे हैं। लोग वीडियो डालकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी रासायनिक गैस की वजह से हैंडपंप आग उगल रहा है।
ग्राम कछार के शासकीय स्कूल के सामने वर्षों पुराने इस हैंडपंप से पूर्व में बिना हैंडल चलाए करीब 2 माह तक पानी निकलता रहा था। जब हैंडपंप खराब हो गया तो इसे सु;घळर्-ऊि्झ।रवाने के लिए पीएचई विभाग से कहा गया। विभाग के कर्मचारी सुधारने पहुंंचे तो उन्हीं कर्मचारियों में से किसी ने मााचिस जलाई।इसके बाद हैंडपंप से आग भभक उठी थी। आग को पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड भी पहुंची। उसने किसी तरह आग तो बुझा दी, लेकिन कुछ देर बाद ही आग दोबारा भभक उठी थी।
ग्रामीणों में भय का माहौल
फायर ब्रिगेड के आग बुझाने के लिए रात में आग शांत रही, लेकिन सोमवार तड़के करीब 5 बजे एक बार फिर से हैंडपंप से आग निकलने लगी। अब इसको लेकर ग्रामीण हैरान हैं और डरे हुए भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले इस हैंडपंप से बिना हैंडल चलाए बराबर पानी बहता रहता था। उन्होंने बताया कि करीब महीने पहले यह पानी अपने आप बंद हो गया और अब इससे आग निकलने लगी है। एक मीडिया रिपोर्ट में भू-गर्भ शास्त्री पीके जैन के हवाले से कहा गया है कि भू-गर्भीय ज्वलनशील गैसों के कारण ऐसा हो सकता है। जांच के बाद ही कुछ सही बताया जा सकता है।
यह भी पढ़े—‘ओवरलोड’ नाव कांगो नदी में डूबने के बाद कम से कम 60 की मौत,सैकड़ों लापता
जांच करे अधिकारी
जिला पंचायत बकस्वाहा के सीईओ हर्ष खरे ने कहा कि इस घटना को लेकर पीएचई के अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय से हैंडपंप खराब था। रविवार शाम को मैकेनिक इसको बना रहा था। उसने बीड़ी जलाई उसी दौरान हैंडपंप से आग निकलने लगी। माना जा रहा है कि नीचे से कोई ज्वलनशील गैस निकल रही है जिसके वजह से यह आग निकल रही है।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है|