National

भूना में नहीं होगी जलजमाव की समस्या,सिरसा चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर 36 करोड़ से बिछाई जा रही लाइन

Khaskhabar/भूना जिले का प्रमुख शहर है। सिरसा चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर बसे शहर में मामूली सी बारिश होने पर जलजमाव आम बात है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अक्सर लोग प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाते हैं। इतना ही नहीं, शहर होने के बाद भी सीवरेज न होने से लोग बड़े परेशान थे। इसी परेशानी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद रैली में भूना में सीवरेज व पेयजल सप्लाई लाइन बिछाने के लिए घोषणा की।

Khaskhabar/भूना जिले का प्रमुख शहर है। सिरसा चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर बसे शहर में मामूली सी बारिश होने पर जलजमाव आम बात है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अक्सर लोग प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाते हैं। इतना ही नहीं, शहर होने के बाद भी सीवरेज न होने से लोग बड़े परेशान थे। इसी परेशानी को दूर करने के
Posted by khaskhabar

घोषणा के करीब 6 महीने बात भूना में सीवरेज लाइन बिछाने का काम सितंबर 2018 में शुरू हो गया। जो इस वर्ष पूरा हो जाएगा। इससे भूना शहर की करीब 50 हजार की आबादी को पानी निकासी से बड़ी राहत मिलेगी। वैसे भूना को नगरपालिका का दर्जा 2014 में दे दिया गया था। लेकिन सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य 4 साल बाद हुआ। भूना के 15 वार्ड में करीब 20 हजार से अधिक वोट है। भूना में मंडी टाउनशिप विकसित होने से शहर का स्वरूप तो 2010 से पहले मिल गया था। लेकिन उस हिसाब से विकास कार्य पिछले 3 से 4 सालों में हुआ।

स्टेट हाईवे दो से तीन दिन ठहर जाता था पानी :

भूना शहर के दुकानदारों का कहना है कि बारिश के मौसम में शहर से गुजरता चंडीगढ़ स्टेट हाईवे पर जलजमाव जाता था। बारिश के मौसम में तो तीन दिन तक पानी रहता था। इससे परेशानी बढ़ जाती थी। अब सीवरेज लाइन बिछाई है तो परेशानी भी होगी। भूना शहर के लोगों को उम्मीद है कि सीवरेज लाइन से पानी निकासी की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी।

यह भी पढ़े—Bhandara Tragedy: भंडारा के जिला अस्पताल में लगी आग, 10 बच्चों की मौत

बारिश से पहले काम पूरा होने की उम्मीद :

जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 36 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन का काम आगामी मई तक पूरा हो जाएगा। ऐसे में भूना शहर में अब जलजमाव की परेशानी नहीं आएगी। बारिश के मौसम से पहले काम शुरू करने के लिए पूरी तैयारी है। शहर का 80 फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है। बाकि काम आगामी दो से तीन महीनों में हो जाएगा।

और ज्यादा खबरे पढ़ने और जानने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabarफेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है|