Khaskhabar/बहरीन के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का निधन हो गया। यह जानकारी शाही महल से दी गई है। बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया। वो 84 वर्ष के थे। रॉयल कोर्ट ऑफ बहरीन ने प्रधानमंत्री के निधन का ऐलान किया। कुछ दिन पहले ही बहरीन के प्रधानमंत्री इजरायल शांति समझौता को लेकर वैश्विक चर्चा में आए थे। उनके निधन पर बहरीन के शाही उच्चाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।

शासक शेख हमद बिन ईसा अल खलीफा ने पीएम खलीफा के निधन पर एक हफ्ते के लिए राजकीय शोक का ऐलान किया है। इस दौरान देश का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। कोरोना वायरस के कारण उनके अंतिम संस्कार के दौरान भी सीमित संख्या में लोगों को शामिल होने की इजाजत दी जाएगी।
स्थानीय न्यूज एजेंसी के अनुसार , अमेरिका के मायो क्लिनिकल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। जारी किए गए ऐलान के अनुसार, शेख खलीफा का पार्थिव शरीर स्वदेश वापस लाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि महामारी कोविड-19 के मद्देनजर काफी कम संख्या में लोग इसमें शामिल हो सकेंगे। केवल करीबी रिश्तेदारों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

दुनिया से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे
दुनिया से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे बहरीन (Bahrin) के शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा |खास बात है कि 84 वर्षीय शेख खाड़ी की राजनीति (Gulf Politics) का बहुत बड़ा चेहरा थे। उनके अमेरिका और पड़ोसी मुल्क सउदी अरब से काफी मजबूत रिश्ते रहे हैं।खाड़ी राज्य के राजा शेख हमाद बिन ईसा अल खलीफा ने एक हफ्ते के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। इस दौरान देश में झंडों को आधा झुकाया जाएगा।
अल खलीफा परिवार बहरीन पर 1783 से कर रहा राज
शेख का नाम दुनिया के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने वालों में शामिल है। उन्होंने देश पर दशकों तक राज किया। खास बात है कि 2011 में हुई अरब स्प्रिंग प्रोटेस्ट में शेख के इस्तीफे की मांग की गई थी। आंदोलनकारियों ने उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। खास बात है कि अल खलीफा परिवार बहरीन पर 1783 से राज कर रहा है।
शेख का खुद का आईलैंड
पूरी दुनिया में शेख की रईसी के चर्चे हैं। इतना ही नहीं उनकी दौलत-शोहरत बहरीन में कहीं भी देखी जा सकती है। उनकी तस्वीर दशकों तक देश के शासक के साथ टंगी रही। इतना ही नहीं शेख का अपना एक खास निजी आईलैंड भी था। यहां वे विदेशी महमानों से मुलाकात करते थे।
स्वतंत्रता से एक साल पहले शेख खलीफा ने पदभार ग्रहण किया
24 नवंबर 1935 को जन्मे शेख खलीफा बहरीन के शाही परिवार से थे। उन्होंने 1970 के बाद से बहरीन के प्रधानमंत्री के तौर पर देश को संभाला और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का खिताब हासिल किया है। 15 अगस्त 1971 को बहरीन की स्वतंत्रता से एक साल पहले शेख खलीफा ने पदभार ग्रहण किया था। वह दुनिया में किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। उन्होंने साल 1970 से देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सत्ता को संभाला। 2011 में अरब क्रांति के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उनको हटाने के लिए भी खूब प्रदर्शन हुए थे।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है |