National

देश में 61 हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, CRPF सबसे ज्यादा प्रभावित

Khas Khabar|सात माह से भारत समेत पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है। पूरी दुनिया कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 2.41लाख से अधिक हो चुकी है। वहीं इसकी वजह से अब तक पूरी दुनिया में 824,514 मरीजों की जान भी जा चुकी है। इससे रिकवर हो चुके मरीजों की यदि बात करें तो ये संख्‍या 15,785,617 है। भारत के संदर्भ में यदि बात करें तो यहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 3,234,474 तक हो चुकी है जबक 59,449 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा 2,467,758 मरीज ठीक भी हुए हैं।

कोरोना पॉजिटिव
Posted By – Khas Khabar

आपको बता दें कि कोविड-19 से काफी संख्‍या में कोरोना योद्धा भी चपेट में आए हैं। इनमें देश में आम लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से लेकर देश की सीमा पर डटे जवान भी शामिल हैं। हाल ही में जारी हुए इंडियन पुलिस फाउंडेशन के आंकड़े इस संबंध में काफी चौंकाने वाले हैं। इसके मुताबिक देश में कुल पुलिस फोर्स की तादात की बात करें तो ये करीब 3035632 है।

इनमें से करीब 61935 सुरक्षाबलों के जवान कोविड-19 से संक्रमित हैं। 25013 जवानों को क्‍वारंटीन किया गया है जबकि 373 की मौत भी हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पाजिटिव हैं। वहीं अर्द्धसैनिक बलों की बात करें तो सीआरपीएफ के जवान इसकी चपेट में सबसे अधिक आए हैं। इसके अलावा आठ राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोई भी जवान इससे संक्रमित नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े — Andra Pradesh: चित्तूर में डेयरी यूनिट में अमोनिया गैस रिसाव; 20 महिलाएं घायल अस्पताल में भर्ती

आंकड़ों के मुताबिक महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं। यहं पर इनकी संख्‍या 14067 है। यहां 8 हजार जवानों को क्‍वारंटीन किया गया है जबकि 142 की अब तक मौत भी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल में कुल जवानों की तादाद 96187 है जबकि यहां पर 4500 कोरोना पॉजिटिव हैं। यहां पर 20 जवानों की मौत भी अब तक हो चुकी है। इसके बाद झारखंड का नंबर है जहां पर 3640 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं।

कोरोना पॉजिटिव
Posted By – Khas Khabar

यहां पर सात जवानों की जान अब तक जा चुकी है। चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश है जहां पर कोविड-19 से संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्‍या 3600 है और 18 जवानों की मौत भी हो चुकी है। पांचवें नंबर पर असम है जहां पर जवानों की कुल तादाद 64998 है और 3455 जवान इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हैं। यहां पर 1127 जवानों को क्‍वारंटीन किया गया है जबकि 13 की अब तक मौत भी हो चुकी है।

मिजोरम, सिक्किम, दादरा नगर हवेली और दमन और दीव, चंडीगढ़, लद्दाख और लक्षद्वीप में कोई भी सुरक्षाकर्मी अब तक इसकी चपेट में नहीं आया है जो कि अच्‍छी बात है। देश के 13 राज्‍य ऐसे हैं जहां पर 100 से कम सुरक्षाकर्मी इसकी चपेट में अएहैं। इनमें वो राज्‍य शामिल नहीं हैं जहां पर कोई सुरक्षाकर्मी इससे पॉजिटिव नहीं पाया गया है।

और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे –@khas_khabarएवं न्यूज़ पढ़ने के लिए#khas_khabar
फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज@socialkhabarliveको फॉलो कर सकते है|