Khaskhabar/कन्नड़ फिल्मों के दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज ने एक बच्चे का जन्म दिया है। गुरुवार को चिरंजीवी के भाई व अभिनेता ध्रुव सरजा ने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी दी।उन्होंने लिखा, “बेटा हुआ है..जय हनुमान.”ध्रुव की पत्नी प्रेरणा शंकर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को साझा किया है। वह लिखती हैं, “मेघना और चिरू को एक बेटा हुआ है। आप सभी की दुआओं और समर्थन के लिए आपका धन्यवाद.”

मेघना ने आज सुबह बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।चिरंजीवी सरजा के छोटे भाई ध्रुव सरजा की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वो नवजात शिशु के साथ नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि चिरंजीवी और मेघना की शादी अप्रैल 2018 में हुई थी। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। मेघना की प्रेग्नेंसी के दौरान जून में कार्डियक अरेस्ट के चलते चिरंजीवी सरजा का निधन हो गया, वो केवल 39 साल के थे। मेघना और चिरंजीवी के बच्चे के जन्म से परिवार और फैंस बेहद खुश हैं, उनके फैंस इस नवजात शिशु को जूनियर चिरू कहकर बुला रहे हैं।

इसी महीने हुई थी गोद भराई
मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में परिवार ने मेघना की गोद भराई की थी। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें महिलाएं उनकी गोद भराई की रस्में पूरी करती नजर आ रही थीं। मेघना का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आया था और उन्होंने उसपर जमकर प्यार बरसाया। फैंस का कहना था कि वो बेसब्री से उनके होने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े—एफएटीएफ दुनिया भर में आतंकी संगठनों की निगरानी,पाक के खिलाफ दिशानिर्देशों अमल न करना का आरोप
कौन थे चिरंजीवी सरजा
चिरंजीवी सरजा साउथ की फिल्मी फैमिली से ताल्लुक रखते थे। चिरंजीवी ने 2009 में फिल्म वायुपुत्र से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों में काम किया जिनमें वर्धा, चंद्रलेखा, रुद्र तांडव, अम्मा आईलवयू जैसी पॉपुलर मूवीज शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म शिवार्जुन थी जिसमें उन्होंने अमृता अयंगर और अक्षता श्रीनिवास के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें कि चिरंजीवी सरजा साउथ फिल्म स्टार अर्जुन सरजा के भतीजे और एक्शन एक्टर राजकुमार ध्रुव सरजा के भाई थे।
और ज्यादा खबरे पढ़ने और जाने के लिए ,अब आप हमे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है –
ट्विटर पर फॉलो करने के लिए टाइप करे – @khas_khabar एवं न्यूज़ पढ़ने के लिए #khas_khabar फेसबुक पर फॉलो करने के लाइव आप हमारे पेज @socialkhabarlive को फॉलो कर सकते है |